यूपी-गुजरात जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर ज़्यादा है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में 'अपराजिता बिल' पेश किए जाने के दौरान कहा, "यूपी और गुजरात जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर असामान्य रूप से ज्यादा है। वहां न्याय नहीं है, लेकिन बंगाल की महिलाओं को अदालतों में न्याय मिलेगा।" उन्होंने कहा, "उन्नाव व हाथरस में पीड़िताओं को न्याय क्यों नहीं मिला।"