यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, पूरा शेड्यूल जारी
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू हो गया है। 12 नवंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होगी, 11 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी, 28 दिसंबर तक इसका निस्तारण होगा और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में SSR कराने का एलान किया है।