यूपी ने लोकसभा में हराया तो यूपी नाम का शब्द बजट से हटा दिया: रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बजट-2024 पर कहा है, "...बस 'बदला लो' व 'सरकार बचाओ' बजट ज़रूर है, देश का क्या होगा फिर देखा जाएगा।" उन्होंने कहा, "यूपी ने लोकसभा में हराया तो यूपी नाम का शब्द बजट से हटा दिया। महाराष्ट्र हारे तो उसका नाम काट दिया और हरियाणा हारे तो उसके अस्तित्व से मुंह मोड़ लिया।"