यूपी पुलिस ने चोर की जगह केस में लिख दिया महिला मजिस्ट्रेट का नाम, पहुंची उनके घर
आगरा (यूपी) में एक सब-इंस्पेक्टर ने चोरी के एक मामले में आरोपी का नाम दर्ज करने के बजाय मजिस्ट्रेट का नाम ही लिख दिया। दरअसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगमा खान ने 'चोर' के खिलाफ उद्घोषणा जारी की थी लेकिन सब-इंस्पेक्टर ने उद्घोषणा को गैर-ज़मानती वॉरंट समझ लिया और मजिस्ट्रेट नगमा खान को ही आरोपी समझकर उनके घर पर पहुंच गया।