यूपी पुलिस ने मृत शख्स को गवाह बताकर दर्ज किया केस, HC ने कहा- हम निशब्द हैं
कुशीनगर पुलिस (यूपी) द्वारा एक मृत शख्स के बयान पर केस दर्ज करने व चार्जशीट में उसे गवाह बनाए जाने का मामला सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में पीड़ित पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसपी कुशीनगर को जांच के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा, "अदालत निशब्द है कि...कैसे एक 'भूत' का बयान दर्ज किया गया।"