यूपी पुलिस ने शेयर किया एकदम 'फोन पे' की तरह दिखने वाला ऐप, बताया- कैसे करता है काम
यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने एकदम 'फोन पे' की तरह दिखने वाले ऐप का वीडियो शेयर कर बताया है कि यह कैसे काम करता है। अधिकारी ने बताया, "यह (फर्ज़ी वाला ऐप) सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैनर है...यह वास्तविक फोनपे की तरह ही पेमेंट शो करता है, आप इसे देखकर बता नहीं पाएंगे कि ऐप असली है या नकली।"