यूपी पुलिस में 4543 पदों पर होनी है भर्ती, बोर्ड ने बताया कब जारी होगी परीक्षा की तिथि
यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष के 4543 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर परीक्षा बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की तिथि के बारे में 4 हफ्ते पहले सूचना दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी जो ओएमआर शीट पर कराई जाएगी।