यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र मिलने की तारीखें की गईं जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की तारीखें बताई हैं। बोर्ड के मुताबिक, 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र क्रमश: 20, 21, 22, 27 और 28 अगस्त को बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।