यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में फिज़िकल टेस्ट देने की तारीख बदल सकेंगे अभ्यर्थी
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की भर्ती के लिए दस्तावेज़ों के सत्यापन व फिज़िकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव करने का अभ्यर्थियों को मौका दिया है। बकौल बोर्ड, जिन अभ्यर्थियों को किसी गंभीर कारणवश निर्धारित तिथि में परिवर्तन कराना है वे दिनांक 13/12/2024 को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।