यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंग भी होंगे अलग

यूपी बोर्ड ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किया है। अब कवर पर QR कोड होगा, जिसे स्कैन करने पर UPMSP का लोगो दिखेगा। हाईस्कूल की A कॉपी नारंगी, B नीली, इंटरमीडिएट की A बैंगनी, B हरी होगी। कॉपियां 24 घंटे CCTV निगरानी में रखी जाएंगी।

Load More