यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम हुए जारी
यूपी बोर्ड ने बताया है कि 10वीं कक्षा की 2025 की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है। बोर्ड ने बताया कि 10वीं कक्षा के 90.11% और 12वीं के 81.15% विद्यार्थी पास हुए हैं।