यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

Load More