यूपी बोर्ड की 12वीं की टॉपर महक जायसवाल ने बताया वह क्या बनना चाहती हैं

यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की प्रदेश टॉपर महक जायसवाल ने बताया है कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। महक के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी के कोखराज में किराना की दुकान चलाते हैं और मां कुसुम गृहणी हैं। 97.2% अंक लाने वालीं महक साइंस स्ट्रीम से हैं और उन्हें फिज़िक्स व बायोलॉजी में 99-99 अंक मिले हैं।

Load More