यूपी बोर्ड की 12वीं की टॉपर महक ने बताया 'सीक्रेट', बोलीं- दोस्तों से कहा 'मैं सोती रहती हूं'
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97.2% अंक लाकर प्रदेशभर में टॉप करने वालीं महक जायसवाल ने अपनी सीक्रेट टेक्नीक बताई है। महक ने बताया, "मैंने छिपाकर पढ़ाई की। दोस्तों को भी नहीं बताया...मैंने कहा 'मैं पढ़ती भी नहीं बस सोती रहती हूं'।" बकौल महक, वह रोज़ाना 10-12 घंटे तक पढ़ती थीं और टीवी-मोबाइल फोन से दूर रहती थीं।