यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की तारीखों का किया एलान
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च तक 2 पालियों में होंगी। 10वीं की गणित की परीक्षा 1 मार्च, विज्ञान की 4 मार्च और अंग्रेज़ी की 7 मार्च को होगी। 12वीं की गणित की परीक्षा 3 मार्च व इतिहास की 5 मार्च को होगी।