यूपी बोर्ड ने 9वीं व 11वीं के छात्रों के लिए ऐडवांस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) वेबसाइट पर अपलोड करने के नियमों में ढील दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, स्कूल में पहले से पढ़ने वालों को टीसी अपलोड करने की ज़रूरत नहीं व केवल दूसरे स्कूलों से दाखिला लेने वालों को टीसी अपलोड करना होगा।