यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा टाली
यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा टाल दी है। अब परीक्षा दो चरणों में 1 से 16 फरवरी तक होगी। पहले यह 23 से 31 जनवरी और 1 से 8 फरवरी तक दो चरणों में प्रस्तावित थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रैक्टिकल परीक्षा टालने का फैसला जेईई मेन 2025 के चलते लिया है।