यूपी बोर्ड ने घोषित की 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे की तारीख
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के परिणाम की तारीख का एलान कर दिया है। परिणाम कल (25 अप्रैल) दोपहर को 12:30 बजे जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, इससे पहले नतीजों की तारीख को लेकर फर्ज़ी खबरें वायरल हुई थीं।