यूपी बोर्ड ने घोषित किए 10वीं व 12वीं कक्षा के नतीजे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।