उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से 24 फरवरी तक 2 पालियों में होंगी। 10वीं की हिंदी की परीक्षा 5 फरवरी, सामाजिक विज्ञान की 8 फरवरी और 10 फरवरी को अंग्रेज़ी की परीक्षा होगी। 12वीं की पहली परीक्षा 5 फरवरी को हिंदी विषय की होगी।