यूपी में ₹1,300 करोड़ की लागत से बनेगा देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि लखनऊ में करीब ₹1,300 करोड़ की लागत से इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा जिसमें 10,000 लोगों के एकसाथ बैठने की सुविधा होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा जो 32.50 एकड़ ज़मीन पर बनेगा और इसमें 14 मंज़िला मल्टीलेवल पार्किंग व 3 ऑडिटोरियम की सुविधा भी होगी।