यूपी में 1.75 लाख कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंज़ूरी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मंगलवार को 22-प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। इनमें 1.75 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना शामिल है। इसके अलावा मैनपुरी में सैनिक स्कूल के विस्तार के लिए मुफ्त ज़मीन, ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक्स पार्क और प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845-आवास बनाने के प्रस्ताव भी मंज़ूर किए गए।

Load More