यूपी में 10,684 ईसीसीई एजुकेटर की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि 75 ज़िलों में आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 स्कूलों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये भर्तियां 11 महीने के लिए आउटसोर्सिंग से होंगी और इन्हें प्रति माह ₹10,313 मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, रोडवेज़ संविदा पर 10,000 बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगा।

Load More