यूपी में 10 दिन तक बंधक बनाकर 16 वर्षीय लड़की का किया गया गैंगरेप
अलीगढ़ (यूपी) में एक 16-वर्षीय लड़की का किडनैप कर उसे 10 दिन तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि इस दौरान आरोपियों ने नशीली दवाइयां खिलाकर लड़की से गैंगरेप किया। बकौल पुलिस, मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार जबकि 1 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।