यूपी में 11 सीटों पर हुए MLC चुनाव के क्या रहे नतीजे?
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव की सभी 11 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए जिसमें बीजेपी को 6 और सपा को 5 सीटों पर जीत मिली है। लखनऊ स्नातक से कांति सिंह (सपा) ने 56,905 मतों से और वाराणसी स्नातक से आशुतोष सिन्हा (सपा) ने 55,046 मत प्राप्त-कर जीत हासिल की। गोरखपुर-फैज़ाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी (बीजेपी) जीते हैं।