बलिया (यूपी) में रेवती बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक मझौवा मठ व लक्ष्मी नारायण मंदिर को नया उत्तराधिकारी मिल गया है। वैदिक रीति-रिवाज़ों के साथ 11-वर्षीय शास्वत शौर्य तिवारी को नया महंत बनाया गया जिसके बाद उन्हें नया नाम 'श्याम नारायण रामानुज वैष्णव दास' दिया गया। जून-2025 में तत्कालीन महंत मकसुदनाचार्य के निधन के बाद से यह पद खाली था।