यूपी में 120 साल पुराने शिव मंदिर पर कब्ज़े की मिली शिकायत, दिए गए जांच के आदेश
अमेठी (यूपी) में 120 साल पुराने पंच शिखर शिव मंदिर में कब्ज़े की शिकायत मिलने पर ज़िला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को दी शिकायत में कहा है कि गांव का एक परिवार वहां पहले पूजा-अर्चना करता था लेकिन उनके पलायन के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर पर कब्ज़ा कर लिया गया।