यूपी में 13 ज़िलों के DM समेत 29 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, सूची आई सामने

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 13 ज़िलों के डीएम समेत 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आदेश के मुताबिक, विशाल भारद्वाज को कुशीनगर, उमेश मिश्रा को मुज़फ्फरनगर, नवनीत सिंह चहल को आज़मगढ़, रविंद्र सिंह को फतेहपुर व रवींद्र कुमार मंदर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया। अयोध्या, बलरामपुर व सोनभद्र के सीडीओ भी बदले गए हैं।

Load More