यूपी में 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी (मंगलवार) को मकर संक्रांति के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले इस दिन निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था जिसे सामान्य प्रशासन अनुभाग ने रविवार शाम को बदलकर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया। गौरतलब है कि आज (13 जनवरी) से प्रयागराज में महाकुंभ मेला शुरू हो गया है।

Load More