यूपी में 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, खेत में फूट-फूटकर रोया किसान
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में एक किसान की 150 बीघा गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई जिसके बाद किसान खेत में फूट-फूटकर रोने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसान सिर पकड़कर रोता दिखा। वह बार-बार जल चुकी फसल की ओर देखकर ज़मीन पर गिर पड़ता और लोग उसे संभालने की कोशिश करते।