यूपी में 2 कारों व ई-रिक्शा की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत, घायलों को रौंदते निकले अन्य वाहन
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार देर रात 2 कारों व एक ई-रिक्शा के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद रोड से गुज़र रहे अन्य वाहन घायलों को रौंदते हुए निकल गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।