यूपी में 2 करोड़ युवाओं को बांटे जाएंगे टैबलेट, 1 लाख पदों पर होगी नियुक्तियां: CM योगी का एलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान यूपी के 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट बांटने और 1 लाख लोगों को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपे जाने का एलान किया। सीएम ने बताया कि यूपी में 45,000 होमगार्ड, 36,000 पुलिसकर्मी और 30,000 अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी।