यूपी में 2 ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 लोग ज़िंदा जले
हमीरपुर (यूपी) में सोमवार रात कानपुर-सागर राजमार्ग पर 2 ट्रकों की आमने-सामने की हुई भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें 3 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद राजमार्ग पर 10-किलोमीटर लंबा जाम लग गया।