यूपी में 2 पंचायत कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद, महिला सहायक ने दूसरे को चप्पल से पीटा
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक मीटिंग के दौरान महिला पंचायत सहायक द्वारा ज़िला ब्लॉक संघ अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच कई दिनों से वॉट्सऐप ग्रुप पर विवाद चल रहा था और महिला लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थी। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।