यूपी में 2 पुलिसकर्मियों को गोली मारकर भागे 2 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

फिरोज़ाबाद (यूपी) के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे मुठभेड़ में एसओजी के 2 सिपाहियों को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, करीब 1 किलोमीटर तक पीछा कर नगला गांव में खेत में छिपे दोनों बदमाशों की 300 जवानों ने घेराबंदी की और उन्हें मार गिराया।

Load More