यूपी में 2 पत्नी वाले 18 बच्चों के पिता की बोरे में मिली लाश; तीसरे 'प्यार' ने दी खौफनाक मौत
प्रतापगढ़ (यूपी) में अवैध संबंध से परेशान होकर महिला ने गुलहसन नामक शख्स की भाई व उसके दोस्त से हत्या करवा दी जिसका शव रविवार को एक बोरे में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने उसे घर बुलाकर नींद में उसपर रॉड से हमला करवाया फिर शव नहर में फेंक दिया। गांव के पूर्व प्रधान गुलहसन की 2-बीवियां और 18-बच्चे हैं।