यूपी में 2 साल में दी जाएंगी 2 लाख सरकारी नौकरी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर में एक जनसभा के दौरान गुरुवार को कहा कि राज्य में अगले 2 वर्षों में 2 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, "अगले 2 वर्षों के भीतर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है...इसमें से 20% महिलाओं की भर्ती की जाएगी।"