यूपी में 20 वर्षीय युवक ने बिल्डिंग की 16वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी, तनाव में था
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवक ने बिल्डिंग की 16वीं मंज़िल से कथित रूप से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आर्यन शर्मा के रूप में हुई है जो गौर सिटी सेंटर के एक अपार्टमेंट में रहता था। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक तनाव से पीड़ित था।