यूपी में 20 साल की दृष्टिहीन युवती का 16 साल के किशोर ने किया रेप
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक 20 वर्षीय दृष्टिहीन युवती के साथ एक करीब 16 वर्षीय किशोर द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि घर के सभी लोग बाहर थे तभी किशोर घर में घुसा और बेटी को बंधक बनाकर उसका रेप किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।