यूपी में 2027 में सपा सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को देंगे ₹3000/माह: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 2027 में सपा सरकार बनने पर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' शुरू की जाएगी। इसके तहत गरीब महिलाओं को ₹3000/माह की सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार ने हमारी पेंशन योजना को दूसरे राज्यों में लागू करके सरकार बनाई...अब महिलाओं के साथ धोखा कर रही है।"