यूपी में 2027 में हमारी सरकार बनते ही बुलडोज़र का रूख गोरखपुर की तरफ होगा: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ मुख्यालय में बैठक में कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा। उन्होंने कहा, "प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर बुलडोज़र का रूख गोरखपुर की तरफ होगा।" बकौल अखिलेश, बीजेपी ने 7 सालों में प्रदेश में कोई काम नहीं किया है।