यूपी में 3 खालिस्तानी आतंकियों के शव ले जा रही ऐम्बुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पीलीभीत (यूपी) में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए 3 'खालिस्तानी आतंकियों' के शव पंजाब लेकर जा रही ऐम्बुलेंस को मंगलवार देर रात रामपुर (यूपी) में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि शवों को दूसरी ऐम्बुलेंस से पंजाब के लिए रवाना किया गया और कोई हताहत नहीं हुआ है।

Load More