यूपी में 3 शावकों को सड़क पार कराती बाघिन का वीडियो आया सामने
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के दुधवा नैशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक बाघिन अपने 3 शावकों को जबड़े में दबाकर सड़क पार कर जंगल में जाती हुई दिख रही है। वीडियो में शावक इधर-उधर भागते हुए भी दिख रहे हैं। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।