उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें 30% तक बढ़ सकती हैं जिसके लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन ने नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा है। कॉरपोरेशन ने 2025-26 में ₹19,600 करोड़ का घाटा होने का अनुमान लगाया है और इसकी भरपाई के लिए आयोग से दरें बढ़ाने की गुहार लगाई है। कॉरपोरेशन के अनुसार, अब और घाटा सह पाना संभव नहीं है।