यूपी में 35% ज़्यादा मुसलमान बन गए वोटर, 2027 चुनाव से पहले आंकड़ों से मची हलचल
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद मुस्लिम मतदाता 0.9% बढ़ गए हैं और जो नए मतदाता बने हैं उनमें 35% मुस्लिम हैं। हालांकि, चुनाव आयोग धर्म के आधार का मतदाताओं का आंकड़ा नहीं रखता है। यूपी में 2027 में चुनाव होने हैं और मुस्लिम मतदाता कई सीटों पर नतीजे प्रभावित करने की स्थिति में माने जाते हैं।