यूपी में 38 वर्षीय पत्रकार की चाकुओं से वार कर की गई हत्या
फतेहपुर (यूपी) में बुधवार रात को 38 वर्षीय पत्रकार दिलीप सैनी की कथित तौर पर चाकुओं से वारकर हत्या कर दी गई। एएनआई में कार्यरत पत्रकार का एक साथी हमले में घायल हो गया जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी परिचित थे और किसी बात पर इनमें विवाद हो गया था।