यूपी में 4 वर्षीय बच्चे के गले में टॉफी फंसने के बाद हुई मौत
कानपुर (यूपी) में गले में कथित तौर पर टॉफी फंसने से 4-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक के पिता के मुताबिक, बेटे ने स्थानीय दुकान से टॉफी खरीदी थी जिसे खाने पर उसको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बकौल परिजन, 3 घंटे तक वे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ते रहे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।