यूपी में 41,424 होमगार्ड की भर्ती के फिज़िकल टेस्ट की तारीख का एलान, एडमिट कार्ड जारी
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 41,424 होमगार्ड पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 8 सितंबर से शुरू करने का एलान किया है। बोर्ड ने कहा, "शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट- https://uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या-जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।"