यूपी वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए 6 लाख लोगों ने भरा फॉर्म-6
उत्तर प्रदेश में 17 और 24 अक्टूबर को चलाए गए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में 5,59,178 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। 1.77 लाख बूथों पर कैंप लगाए गए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 7 जिलों की तारीफ की और 10 जिलों को सुधार के निर्देश दिए। 17 अक्टूबर को 1,37,225 और 24 अक्टूबर को 4,21,953 फार्म-6 प्राप्त हुए।