नैशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने उत्तर प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 1 साल के अंदर मेडिकल की 1200 सीटों को मंज़ूरी दी गई है। वहीं, दो मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ाए जाने को भी मंज़ूरी मिल गई है।